फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सतौन-रेणुका मार्ग के गड्ढों को मिट्टी से भर रहा विभाग

विज्ञापन
खस्ताहाल सतौन-रेणुकाजी सड़क। संवाद
विज्ञापन
रेणुकाजी मेले में जाने के लिए लोगों को धूल-मिट्टी से होना पड़ेगा मजबूर
विज्ञापन

वीआईपी मूवमेंट होने पर ही सुधारी जाती है सड़क की दशा

संवाद न्यूज एजेंसी

सतौन (सिरमौर)। सतौन-रेणुकाजी सड़क की हालात बहुत दयनीय है। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के आयोजन के समय भी सड़क की हालत सुधर नहीं पाई है। सड़क पर पड़े गड्ढों को इन दिनों संबंधित विभाग मिट्टी से भरकर इतिश्री कर रहा है।

भजौन पंचायत के प्रधान गुलाब सिंह, शशि कपूर, श्याम लाल, नैन सिंह, रिखी राम, रवि आदि ने बताया कि सतौन-रेणुकाजी सड़क की लंबाई 30 किलोमीटर है। शिलाई मंडल के अंतर्गत सतौन से चांदनी तक की 15 किलोमीटर की सड़क बहुत जर्जर हालत में है। जबकि संगड़ाह खंड के अंतर्गत आने वाली 15 किलोमीटर सड़क की हालत काफी हद तक सही है। 60 के दशक में बनी इस सड़क के हालत कभी नहीं सुधरी। इस सड़क से जहां लोगों को फायदा मिला, वहीं धूल मिट्टी से सड़क के किनारे बसे लोगों को भारी समस्या भी हो रही है।
विज्ञापन


सड़क किनारे बसे घरों के लोगों को मवेशियों के लिए चारा लाना भी मुश्किल हो चुका है। रेणुकाजी मेले के दौरान इस सड़क पर रोजाना सैंकड़ों वाहन गुजरते हैं। इससे हर जगह धूल ही धूल नजर आती है। दोपहिया वाहन और पैदल चलने वाले मुसाफिरों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। अगले सप्ताह से ही रेणुका में अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला शुरू होने वाला है। उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब से आए लोग सतौन से इसी सड़क से होकर ही गुजरते हैं।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग शिलाई के एसडीओ योगेश शर्मा ने बताया कि सड़क के गड्ढों को भरने के लिए तारकोल के लिए बजट नहीं मिला है। फिर भी सड़क के गड्ढे भरे जा रहे हैं, धूल-मिट्टी से राहत के लिए सड़क पर पानी के छिड़काव के लिए टैंकर लगाया जाएगा।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें