फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतौन पंचायत का एनएच को नोटिस, जलशक्ति विभाग भी सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)। निर्माणाधीन पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 के चौड़ीकरण से सतौन में बढ़ रही दुश्वारियों को लेकर पंचायत ने कड़ा संज्ञान लिया है। पंचायत ने एनएच प्राधिकरण को नोटिस जारी किया है जिसमें अवैध डंपिंग से पेयजल योजनाओं को पहुंच रहे नुकसान और लोगों को हो रही परेशानी के संदर्भ में चेतावनी दी है।
साथ ही पंचायत ने नोटिस में ये भी कहा कि यदि फिर भी नहीं मानें तो एफआईआर भी दर्ज करवाई जा सकती है। वहीं, जलशक्ति विभाग भी इसको लेकर काफी सख्त नजर आ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, सतौन पंचायत में पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है। बीते दिनों अवैध डंपिंग से सतौन को पेयजल आपूर्ति करने वाली प्रवाह पेयजल योजनाओं के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए। लिहाजा, लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ-साथ सिंचाई कूहल भी मलबे से क्षतिग्रस्त हो गई है।
बारिश से सतौन बाजार में मलबा फैलने से लोग परेशान हैं। इससे बाजार की गली में लगी टाइलें भी उखड़ रही हैं। इसको लेकर लोगों ने पंचायत को अवगत कराया। इसके बाद पंचायत ने एनएच को नोटिस दिया।
सतौन निवासी राजू भंडारी, रघुवीर चौधरी, संजय अग्रवाल, नितेश, मनीष आदि ने बताया कि बरसात में एनएच का मलबा पुराने बस स्टैंड से बाजार की गली में आ रहा है, जिससे घरों और गलियों में मलबा घुस रहा है। बाजार की टाइलें उखड़ रही हैं।
इस बारे में पंचायत को भी कई बार अवगत कराया गया लेकिन अभी कोई कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है। स्थिति जस की तस बनी हुई है। बीते दिनों एनएच से मलबा फेंकने से पाइप लाइन और सिंचाई कूहल क्षतिग्रस्त हुई हैं। चार दिन से लोग गाड़ियों में पानी ढोकर ला रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान ममता देवी ने बताया कि एनएच विभाग को नुकसान पहुंचाने पर नोटिस दे दिया है। उन्हें पंचायत घर में भी बुलाया गया है। यदि नहीं मानेंगे तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
उधर, सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग कफोटा जोगेंद्र चौहान ने बताया कि एनएच के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें