फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोज अध्यक्ष और दलीप चौहान उपाध्यक्ष चुने गए

Wed, 20 Jan 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ संगड़ाह (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी संगड़ाह के अध्यक्ष और उपाध्यद पद पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। सरोज वाला को निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुना गया है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार सीता राम को 7 मतों से पराजित कर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार दलीप चौहान ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


दलीप चौहान को 12 मत हासिल हुए, जबकि सीताराम को मात्र 5 ही मत मिले। चुनाव में सभी 17 सदस्यों ने भाग लिया। उपाध्यक्ष के चुनाव में क्रांस वोटिंग हुई। भाजपा के एक सदस्य ने अपना वोट कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार दलीप चौहान को दिया, इस कारण उन्हें 11 के स्थान पर 12 मत हासिल हुए।

बीडीसी के कुल 17 सदस्यों में से 11 सदस्य कांग्रेस समर्थित हैं, जबकि 6 सदस्य भाजपा समर्थित जीत कर आए हैं। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित सरोज, द्वारका और अंजना कमल समेत 3 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की थी। चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थित सदस्यों की बैठक सीपीएस विनय कुमार के आवास पर हुई।
विज्ञापन


बैठक में सीपीएस ने द्वारका और अंजना को मनाने के भरसक प्रयास किए। द्वारका सरोज के पक्ष में दावेदारी वापस लेने के लिए राजी हो गई मगर अंजना ने चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। हालांकि उसे बाद में मना लिया गया और उसने अपना नाम वापस ले लिया और सरोज वाला को निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुना गया।

चुनाव के बाद सीपीएस विनय कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित 80 फीसदी प्रधानों व उप प्रधानों ने जीत हासिल की है।

जीत के बाद निकाली रैली

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जीत के बाद कांग्रेस ने संगड़ाह में विजय रैली निकाली। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काली मिट्टी बाजार से विश्राम गृह तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इस अवसर पर सीपीएस विनय कुमार, प्रदेश कांग्रेस सचिव बृजराज ठाकुर, मंडल अध्यक्ष तपेंद्र सिंह, पीसीसी सदस्य यशपाल चौहान, जिला सचिव अशोक ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें