सराहां महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र। संवाद
सराहां । वामन द्वादशी मेले के अवसर पर आयोजित प्रथम सांस्कृतिक संध्या में राजकीय महाविद्यालय सराहां के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिमाचली गिद्दा और नाटी की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीतों और लोकनृत्यों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी लोक संस्कृति के प्रति लगाव के साथ-साथ उसके संरक्षण और संवर्धन की भावना भी प्रदर्शित की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुलशन कुमार धीमान, डॉ. रीमा शर्मा, प्रो. कृष्ण दत्त और अधीक्षक आशीष गौतम उपस्थित रहे। संवाद-
सराहां महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र। संवाद