फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बनेठी में 29 जनवरी को होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन विस क्षेत्र 11 पंचायतों के लोगों की समस्या का होगा निराकरण
विज्ञापन


उद्योग एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे अध्यक्षता

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बनेठी में वन विभाग विश्राम गृह में 29 जनवरी को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी इसकी अध्यक्षता प्रदेश के उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे।

उपमंडलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान ने कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान करना है। कार्यक्रम में नाहन विधानसभा क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों बनेठी, सैन की सैर, चाकली, क्यारी, सुरला, देवका पुड़ला, नौणी, रामाधौण, पंजाहल, नेहली धीड़ा, धगेड़ा के लोगों की समस्याओं व मांगों का निराकरण उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभाग प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन की ई-केवाईसी तथा अन्य सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से भी प्रदान की जाएंगी, ताकि ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच, एक्स-रे सुविधा, निशुल्क दवा वितरण, एचबी जांच, आभा आई-डी तथा आयुष्मान भारत कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के दौरान लोक मित्र केंद्र की सेवाएं, आय प्रमाणपत्र एवं अपडेट के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं और बच्चों के पोषण व विकास से संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें