फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: समर्थ और कशिश को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में वार्षिक वितरण समारोह के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं
विज्ञापन
समर्थ और कशिश को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा
विज्ञापन

सराहां स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान ने समारोह में नवाजे मेधावी विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें समर्थ और कशिश को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद साक्षी, रंजिता व सखियों ने सरस्वती वंदना देश की। प्रधानाचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने लगा ढोलो दा ढमाका हो मेरा हिमाचल बड़ा बांका.., रेणुका मैया मेरी मैया.., मेरा हिमाचल बड़ा प्यारा हो., ऊंची धारो रा नजारा सावना.., व जय जय देवा शिरगुला.., गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

स्नेहा, अवंतिका, महक, पलक, तनुशी, वंदना व सखियों ने चल पौनी चल.., डीजे पांदें लगी नाटी.., हाय बोली साले री सालिये तू.., राचा नाली दा झुमका.., डाली झूमो झुमो री भैया.., गीतों पर नाटी डाली।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने शिक्षा व खेल गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को भी पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रदेश में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को 11 हजार, मेरिट में आने वाली छात्रा को पांच हमार रुपये हर साल देने की घोषणा की।
इस अवसर पर एसएमसी प्रधान सुशील शर्मा, वेंकटेश शर्मा व संजीव गुप्ता समेत सभी अध्यापक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें