सिरमौरी ताल में संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ अवसर पर बच्चे। संवाद
सिरमौरी ताल स्कूल में मां कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/सतौन (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय सिरमौरी ताल में संस्कृत सप्ताह का मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया। मुख्याध्यापक संजय गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
संस्कृत सप्ताह के शुभारंभ पर विद्यालय परिसर में वैदिक और संस्कृतमय वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा के प्रति रुचि और उत्साह दिखाते हुए विद्यालय के विभिन्न स्थानों के नाम संस्कृत में प्रदर्शित किए।
गुप्ता ने कहा कि संस्कृत केवल प्राचीन भाषा नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, संस्कृति, दर्शन, साहित्य और संस्कारों की समृद्ध परंपरा की आधारभूत भाषा है। संस्कृत के अध्ययन से विद्यार्थियों में भाषाई ज्ञान के साथ भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में अजय शर्मा, दिनेश चौधरी, विक्रम ठाकुर, खुशी राम, विजय, रिंकी और किरण देवी सहित विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।