फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संगड़ाह पंचायत समिति को आज मिलेंगे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसडीएम की देखरेख में आयोजित बैठक में होगी चुनाव प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव बुधवार को होंगे। चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। दोनों दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, जबकि राजनीतिक गलियारों में समर्थन जुटाने और जोड़-तोड़ की चर्चाएं भी तेज हैं।

गौरतलब है कि पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पहली तिथि 12 जून निर्धारित की गई थी, लेकिन उस दिन किसी भी दल की ओर से अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश नहीं की गई। इसके बाद करीब तीन सप्ताह तक चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी और अब एक जुलाई को नई तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में हुई देरी को लेकर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह ने आरोप लगाया कि यदि सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत होता तो चुनाव पहले ही संपन्न हो जाते। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह से पंचायत समिति में समर्थन जुटाने और राजनीतिक जोड़-तोड़ का दौर चल रहा है, जिसके चलते चुनाव टलते रहे। विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने दावा किया कि कांग्रेस पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्जा करेगी।
एसडीएम सुनील कायथ ने बताया कि पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव बुधवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें