फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद बहाल हुआ संगड़ाह-पालर मार्ग

Sat, 20 Aug 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला संगड़ाह (सिरमौर)।
विज्ञापन
road blocked
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय से लाना पालर-बोगधार मार्ग पांचवें दिन बड़े वाहनों के लिए बहाल हो गया। 16 अगस्त को एसडीएम कार्यालय के समीप हुए भारी भूस्खलन के कारण यह मार्ग बाधित हो गया था। इसे खोलने में विभाग को पांच दिन लग गए। वहीं, विभाग की आपदा प्रबंधन की तैयारियों की पोल भी खुल गई है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से कछुआ गति से चल रहे कार्य को लेकर विभाग की काफी किरकरी हुई। बावजूद इसके भी विभाग ने इस कार्य को पूरा करने के लिए पांच दिन लगा दिए। विभाग ने एसडीएम कार्यालय के निकट भूस्खलन से बंद हुए मार्ग को खोलने में जब इतना अधिक समय लगा दिया तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्य स्थानों पर बंद हुए मार्गों को खोलने में विभाग कितनी दिलचस्पी लेता है।

उधर, रेणुका भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रताप तोमर एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय से आम जनता के साथ संगड़ाह मेले में बाहरी क्षेत्र से आए दुकानदारों व खिलाड़ियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कतें मरीजों व उनके तीमारदारों को पेश आईं। पीठ पर उठाकर मरीजों को संगड़ाह अस्पताल पहुंचाना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भूस्खलन से सड़क में फैले भारी मलबे को विभाग ने वहां से हटाने के नाम पर उसी स्थान पर गिरा दिया। कुछ मलबा टिकरी व अस्पताल मार्ग पर बिछा दिया गया है। इससे टिकरी व अस्पताल मार्ग पर  राहगीरों व दो पहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

---------
बाक्स
टिकरी मार्ग को खोला जाना अभी बाकी
उधर, एसडीएम संगड़ाह दिप्ती मंढोत्रा ने बताया कि उन्होंने विभाग को मिट्टी उठाने के लिए टिप्पर लगाने के आदेश पिछले कल दिए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार को संगड़ाह -पालर मार्ग खोल दिया गया है। जबकि टिकरी मार्ग को खोला जाना अभी बाकी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें