राशन की गुणवत्ता जांचेगा विभाग, जिले के हर उपमंडल से लिए सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने उचित मूल्य की दुकानों पर मिलने वाले 11 खाद्य वस्तुओं के सैंपल लेकर जांच के लिए निदेशालय भेजा है। इसमें आटा, चावल, दालें, तेल, चीनी और नमक आदि खाद्य वस्तुएं शामिल हैं। जिला में यह सैंपल हर उपमंडल से लिए गए हैं। जांच के दौरान खाद्य वस्तुओं के सैंपल में कमी पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमर में लाई जाएगी। इसका मकसद उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध करवाना है।
कोट
-जिला सिरमौर के अलग अलग क्षेत्रों से उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाने वाले सस्ते राशन के 11 सैंपल निदेशालय भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-नरेंद्र धीमान, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सिरमौर