फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कुल्हाल पुलिस चौकी में अचानक सांभर घुसने से मची अफरा तफरी

विज्ञापन
हिमाचल- उतराखंड सीमा पर कुल्हाल पुलिस चौकी में अचानक आ घुसा सांभर।स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
चौकी से बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर कुल्हाल पुलिस चौकी में अचानक एक सांभर घुस गया। सांभर को बाहर निकालने में पुलिस कर्मियों को खूब मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच चौकी के बाहर लोगों की खूब भीड़ जमा हो गई। इससे कुछ देर तक एनएच मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस टीम ने मौके से पहले भीड़ को हटाया, फिर सांभर को बाहर निकाला।
पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के कुल्हाल निवासी स्थानीय ग्रामीणों सलीम खान, सलमान, जितेंद्र व रवि कुमार समेत ग्रामीणों ने बताया घने कोहरे के कारण हाथी और अन्य वन्य जीव रास्ता भटककर पुलिस चौकी तक पहुंच रहे हैं क्योंकि कुल्हाल चौकी के निकट कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज का आरक्षित वन क्षेत्र है। चार दिन पहले एक हाथी भी रास्ता भटककर चौकी के बाहर पहुंच गया था, जिसे शोर मचाकर जंगल की ओर भगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन्य जीवों के बार-बार आबादी के निकट आने के कारण तिमली रेंज की टीम रात्रि गश्त कर रही है। सांभर के चौकी में घुसने से पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें