फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता सेनानियों का अभिनय कर याद किए उनके कार्य

विज्ञापन
सुरला स्कूल में स्वतंत्रता सेनानियों के बनाए चित्र दिखाते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता सेनानियों का अभिनय कर याद किए उनके कार्य
सुरला स्कूल में विद्यार्थियों के लिए शुरू हुआ भारतीय भाषा समर शिविर
यातायात नियमों पर लघु नाटिका समेत दूसरे क्रियाकलापों का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला में भारतीय भाषा समर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने कई तरह की गतिविधियां आयोजित कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजीव सैनी ने की।
भारतीय भाषा समर शिविर के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता सेनानियों का अभिनय किया। इसके जरिये छात्र-छात्राओं ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के चरित्र और आजादी में दिए उनके योगदान को मंच से दूसरे विद्यार्थियों के साथ साझा किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने नारा लेखन में भाग लिया और स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र भी बनाए। इसके बाद यातायात नियमों का पाठ पढ़ाती लघु नाटिका भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

इस लघु नाटिका के जरिये सूरज, प्रतीक, प्रणव, दीपाली, सोनम, वेदिका, आरती, चारु, मनीष ने यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने अपनी दिशा में चलने, मोड पर हॉर्न बजाने, जल्दबाजी में ओवरटेक न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने और सीट बेल्ट व हेलमेट के उपयोग करने की सीख दी।
विज्ञापन

इसके बाद 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दिल्ली की काल्पनिक यात्रा का भी वर्णन किया। इसमें मनीष ने गाइड, हरीश ने चालक की भूमिका निभाई। जबकि भूमिका, आर्यन, राधिका, वंशिका, हर्षित व निशांत ने बच्चों के रूप में दिल्ली की काल्पनिक यात्रा का दर्शकों को खूब आनंद दिलवाया। प्रधानाचार्य राजीव सैनी ने बच्चों के अभिनय की प्रशंसा की। इस दौरान पूरा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें