फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सतौन पंचायत में 17 लाख से निर्मित पुस्तकालय भवन जनता को समर्पित

विज्ञापन
सतौन पंचायत में पुस्तकालय भवन का उद्घाटन करतीं प्रधान। संवाद
विज्ञापन
पंचायत प्रधान ममता देवी ने कार्यकाल के अंतिम दिन किया उद्घाटन
विज्ञापन


समाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

सतौन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की सतौन पंचायत ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान पंचायत प्रधान ममता देवी ने 17 लाख से निर्मित पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन पंचायत प्रधान ने पंचायत के उपप्रधान और पंचायत सदस्य की उपस्थिति में किया गया।

डीएमएफटी से 14 लाख के अलावा पंचायत के तीन लाख के बजट की लागत से यह भवन बनाया गया है। हालांकि पुस्तकालय भवन में अभी फर्नीचर नहीं लगा है, जिसे पंचायत के सदस्यों ने एक दो महीने में लगाने का वायदा किया है। इस दौरान पंचायत प्रधान ममता देवी ने भवन बनाने के लिए समाजसेवी व खनन व्यवसायी राजेंद्र तिवारी, तत्कालीन जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज और प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का आभार जताया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर पंचायत ने विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। जेसीबी चालक आत्मा राम और मनोज कुमार को मृत लावारिस गोवंश को विधिवत रूप से दफनाने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्र में पूरे पांच साल सहयोग करने के लिए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि एक फरवरी 2021 को शुरू हुआ कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो गया है। पंचायत प्रधान ममता देवी ने बताया कि लाइब्रेरी भवन में दो शौचालय बने हैं। इसके अलावा भवन में फर्नीचर और अन्य सुविधाओं का अभाव है, जिसे दो महीने में पूरा करने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, पूर्व उप प्रधान रामेश्वर शर्मा, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, उद्योगपति जोगेंद्र चौहान, सचिव पंजाब सिंह सहित पंचायत के वार्ड सदस्य, महिला मंडल की अध्यक्ष, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
संवाद

सतौन पंचायत में पुस्तकालय भवन का उद्घाटन करतीं प्रधान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें