फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कैप्टन सलीम अहमद को एक बार फिर से जिला अध्यक्ष की कमान

विज्ञापन
नाहन में चुनाव के बाद जिला मुस्लिम सोसायटी के नए अध्यक्ष का स्वागत करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

कैप्टन सलीम अहमद को फिर मिली जिला अध्यक्ष की कमान
नाहन में जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के चुनाव में चुने निर्विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन निवासी कैप्टन सलीम अहमद को एक बार फिर से निर्विरोध जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी का अध्यक्ष चुन लिया गया। नाहन में आयोजित चुनावों के दौरान दूसरे किसी भी व्यक्ति ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं भरा। इसके चलते उनको फिर से जिला अध्यक्ष चुन लिया गया।
जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष पद के चुनाव शाही मिष्ठान भंडार नाहन में हुए। सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता शकील अहमद शेख और सह प्रभारी मंजूर अली मलिक की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र पर्चा कैप्टन सलीम अहमद की ओर से ही भरा गया। तय समय तक कोई दूसरा नामांकन सामने नहीं आने पर कैप्टन सलीम अहमद को फिर से जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। अधिवक्ता शकील अहमद शेख ने बताया कि उनका चयन तीन साल के लिए किया गया है। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया के प्रधान बॉबी अहमद, समीर खान समेत मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें