राजगढ़ सोलन मार्ग में सनौरा स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज करवाया है कि उनका सेल्समैन एक लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने बताया कि पेट्रोल पंप के मैनेजर राघव कृष्ण ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है कि उनका एक सेल्समैन सुधीर जो कि सोलन जिले के हिन्नर का रहने वाला है। तेल बेचनेे के बाद प्राप्त हुए करीब एक लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। पुलिस राजगढ़ ने मामला दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी है।