फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सैनधार उत्सव के शुभारंभ मौके पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक गायक कपिल शर्मा ने शानदार प्रस्तुतियों से बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां(सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नारग में सैनधार उत्सव का शुभारंभ मां नागरकोटी के आशीर्वाद और देवता कुंवरू महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पच्छाद की एसडीएम प्रियंका चंद्रा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम संस्थापक भावना ओबरॉय सहित आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने पूजा के उपरांत मां नागरकोटी मंदिर से ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। जो बाजार क्षेत्र से होती हुई काली केहड़ मैदान पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने फूलों और जयकारों के साथ देव आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक कपिल शर्मा ने समां बांधा। मोरु दी ताजी दासिया, तूतो बोसी गोई मेरे जिओ दी, गिरी ने नारेणा खाणे रे व अन्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब नचाया। इसके अलावा अरुण आर्यन, अनुराधा राही और मधुमिता धीमान ने प्रस्तुति दी।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें