फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 124 बच्चों को बांटी लेखन सामग्री, तीन बच्चों को दी जाएगी मासिक छात्रवृत्ति

विज्ञापन
लोहगढ़ स्कूल में बच्चों को लेखन सामग्री बांटते साई सेवा समिति के पदाधिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/धौलाकुआं (सिरमौर)। श्री सत्य साईं सेवा संगठन सिरमौर व हितैषी संगठन ने राजकीय उच्च विद्यालय लोहगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, मोबाइल के उपयोग से बचने और एकाग्रता से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कनवीनर अनूप भटनागर ने विद्यार्थियों को सरल भाषा में विद्यार्थी जीवन से जुड़ी बातों पर प्रकाश डाला। प्रो. अमर सिंह चौहान ने साईं बाबा के सबसे प्रेम सब की सेवा.., उद्देश्य पर चर्चा की। इस मौके पर प्री प्राइमरी से दसवीं कक्षा तक के सभी 124 विद्यार्थियों को कापियां, पेन, पेंसिल वितरित किए गए।

इसके अलावा अपनी कक्षा में प्रथम आने वाले नवमीं कक्षा की खुशी ठाकुर, आठवीं की मिरबा, सातवीं के अर्जुन, छठी के शहवान, पांचवीं की सिमरन, चौथी के सावेज, तीसरी की नाव्या, दूसरी की शानू और पहली कक्षा की काव्या को सुंदर-सुंदर स्कूल बैग प्रदान किए। मुख्य अध्यापिका ममता चौहान और नवीता ने संगठन का विशेष आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान छठी कक्षा के अनीश को विशेष पुरस्कार और 500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई, जो इसी महीने से उसके बैंक खाते में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दसवीं कक्षा की दो जुड़वा बहनों को भी हितैषी संस्था की ओर से 500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा की। संगठन ने सभी बच्चों को प्रोटीन सप्लीमेंट उपलब्ध करवाने की भी बात कही। इस मौके पर कनवीनर अनूप भटनागर, प्रमोद चौहान, जिला अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान मौजूद रहे।

संवाद

लोहगढ़ स्कूल में बच्चों को लेखन सामग्री बांटते साई सेवा समिति के पदाधिकारी। स्रोत संगठन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें