फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भाटांवाली को हरा कर सहारनपुर सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा मैदान में चल रही उत्तर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान में उत्तर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता में सहारनपुर ने लगातार दो मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अनस और अक्षित त्यागी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। क्वार्टर फाइनल में सहारनपुर ने भांटावाली को तीन विकेट से हराया।

प्रतियोगिता के संचालक मधुकर डोगरी ने बताया कि क्वार्टर फाइनल में भाटांवाली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 147 रनों का स्कोर किया। देशराज ने 39 रन, कमल ने 20 रन,टोनी ने 18 व हरजीत ने 17 रन बनाए। सहारनपुर की तरफ से नबील ने 4, अक्षित त्यागी ने दो-दो, प्रशांत व अजमल ने एक-एक विकेट लिया। सहारनपुर टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.4 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 148 रनों का लक्ष्य पूरा कर लिया। शोयब सिद्दकी ने सर्वाधिक नाबाद 37 रन, प्रशांत ने 32, अक्षित त्यागी, अमान ने 23-23 रन व मयंक नाबाद 15 रन बनाए। इस मैच में अक्षित त्यागी मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले हुए मैच में भूपपूर ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 122 रन बनाए। सहारनपुर ने मात्र तीन विकेट के नुकसान पर 13 ओवर में 123 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहम्मद अमान ने मात्र 40 गेंदों मे धुंआधार 71 रनों का पारी तथा अनस ने 33 रन बनाए। भूपपूर की तरफ से हैपी ने दो व भानु को एक विकेट लिया। सहारनपुर टीम ने सात विकेट से मैच जीत लिया। ऑल राउंडर प्रदर्शन पर अनस को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें