फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था खुशियों का बैंक बांट रहा खुशियां

विज्ञापन
मेरा गांव मेरा देश संस्था माजरा के माध्यम से जरुरतमंद बच्चों को नि:शुल्क टयूशन पढ़ाई जा रही: स्
विज्ञापन
मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था खुशियों का बैंक बांट रहा खुशियां
विज्ञापन

विभिन्न सरकारी स्कूलों के करीब 27 जरूरतमंद बच्चों को गोद लिया
पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियां की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के सौजन्य से संचालित खुशियों का बैंक खूब खुशियां बांट रही है। इसमें विभिन्न स्कूलों के जरुरतमंद 27 बच्चों को शिक्षा के लिए गोद लिया है। निशुल्क ट्यूशन क्लास में पढ़ने वाले बच्चों के साथ समाजसेवी की ओर से खुशियां बांटी जा रहीं हैं।

बता दें कि संस्था के संचालक अनुराग गुप्ता व अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा की टीम खुशियों का बैंक माजरा में संचालित कर रही है। इसमें लोग अपने घरों में गैर जरूरत का समान जैसे कपड़े, बर्तन, बिस्तर, किताबें व जूते इत्यादि जमा करवा सकते हैं। कोई भी जरूरतमंद यह सामान खुशियों का बैंक माजरा से लेकर जा सकते हैं। भविष्य में एक खुशियों का घर बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसमें असहाय बुजुर्ग तथा बच्चे एक छत के नीचे एक साथ निशुल्क रह सकेंगे।
विज्ञापन

रोज शाम को आसपास के बच्चों को निशुल्क ट्यूशन क्लास में पढ़ाया जाता है। बच्चों को सामान्य ज्ञान के साथ-साथ खेल प्राणायाम योग आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियां की जा रहीं हैं। अब बच्चों में भी पर्यावरण व शिक्षण की इस मुहिम का हिस्सा बन रहा है। घरों में जो भी प्लास्टिक रैपर्स और खाली बोतल आती हैं उन रैपर्स को आप खाली बोतलों में भरकर एक पाली ब्रिक बना सकते हैं। पॉलीब्रिक को ईंट की जगह इस्तेमाल कर बेंच या सौंदर्यीकरण के लिए इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

समय-समय पर खुशियों का बैंक माजरा में समाजसेवियों द्वारा अपने बच्चों का जन्मदिन, शादी की सालगिरह इत्यादि मनाई जाती है। इन बच्चों के साथ अपनी खुशियां बांटी जाती है जिससे खुशियां बढ़ जाती है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें