सराहां (सिरमौर)। शिक्षा खंड सराहां के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला चेवला बोहल ने लगातार दूसरे वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्रभारी अध्यापक चेतन शर्मा ने बताया कि सागर का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ है। जबकि गत वर्ष अंशुल ने यह परीक्षा पास की थी।
उन्होंने कहा कि दोनों विद्यार्थी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। दोनों ने जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार और समस्त कार्यकारिणी ने अध्यापकों को बधाई देते हुए उनके शैक्षणिक कार्यों की सराहना की।