फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संगमेश्वर सेवा ट्रस्ट ने रेणुकाजी में लगाया सदाव्रत भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संगमेश्वर सेवा ट्रस्ट ने रेणुकाजी में लगाया सदाव्रत भंडारा
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में भगवान परशुराम संगमेश्वर सेवा ट्रस्ट इस्माइलाबाद (हरियाणा) ने 19वां सदाव्रत भंडारा आयोजित किया। संन्यास आश्रम में चल रहे इस भंडारे में रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
दशमी से लेकर पूर्णिमा तक चलने वाले इस सदाव्रत भंडारे में लोगों को रोजाना अलग-अलग व्यंजन परोसे जा रहे हैं। हवन यज्ञ के बाद रोजाना सुबह 10:00 से रात 11:00 बजे तक यह भंडारा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट के प्रधान जय नारायण शर्मा ने बताया कि वह 19 वर्षों से निरंतर भंडारे की सेवा करते आ रहे हैं। ट्रस्ट के सदस्य भूषण गौतम, प्रह्लाद दत्त शर्मा, राज कश्यप, नरेश मलिक, अशोक सेठी, गुरुदेव, रवि, अनिल व काकी सहित करीब दो दर्जन सेवक अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें