फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही समय पर उपचार से मानसिक रोगी ठीक हो सकता है: डॉ. नवदीप

विज्ञापन
रोटरी क्लब पांवटा इकाई ने आईटीआई पांवटा में मनाया वल्र्ड मेंटल हेल्थ विल बीइंग दिवस- स्त्रोत: र
विज्ञापन
सही समय पर उपचार से मानसिक रोगी हो सकता है ठीक : डॉ. नवदीप
विज्ञापन

रोटरी क्लब पांवटा साहिब इकाई ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने आईटीआई में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया। इस दौरान सिविल अस्पताल पांवटा के मनोवैज्ञानिक डॉक्टर नवदीप सिंह ने आईटीआई के बच्चों को विस्तार से बताया कि इंसान सिर्फ शारीरिक रूप से बीमार नहीं होता, मानसिक रूप से भी बीमार हो सकता है।
डॉ. नवदीप ने बताया कि मेंटल का मतलब सिर्फ पागल नहीं होता। मेंटल का मतलब किसी चीज की परेशानी से बीमार होना या रात को नींद नहीं आना या बुरे सपने देखना।
विज्ञापन

यह सब मानसिक बीमारियों के लक्षण है। इसका इलाज अगर सही समय पर हो जाए तो मानसिक रोगी को सामान्य जिंदगी मिल जाती है। नहीं तो इस तरह के रोगियों को कई बार तो जान भी गंवानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

पांवटा आईटीआई में आयोजित कार्यक्रम में रोटरी क्लब प्रधान कविता गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवा पीढ़ी के ज्ञान वर्धन को जरूरी है। जानकारी होने पर कोई भी अपनी ऐसी समस्याओं से बाहर निकल सके। रोटरी क्लब के सहयोग से इस तरह के कार्यक्रम वर्ष में दो या तीन बार करवाने का प्रयास होगा।
इस अवसर पर रोटरी क्लब कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग, आईटीआई स्टॉफ व रोटरी के सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें