रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने मेडिकल कॉलेज में किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन के मातृ एवं शिशु वार्ड में स्तनपान एवं स्वच्छता पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने नई माताओं एवं उनके परिजनों को स्तनपान के महत्व, नवजात शिशु की देखभाल और अस्पताल में स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। साथ ही मरीजों को एसेंशियल किट भी वितरित की गई।
विज्ञापन
इस सेवा कार्य में क्लब की अध्यक्ष मोनिका जैन के साथ दीपा बंसल, ममता जैन, नीलम, रचना गौतम और रेनू वर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया।-