एक भी मानवीय जीवन बचा सके तो प्रोजेक्ट सफल : सुरेश गर्ग
कहा, शहरी यातायात प्रणाली सुचारु और सशक्त बनाने का प्रोजेक्ट
रोटरी क्लब का यातायात प्रबंधन और हादसे रोकने का प्रोजेक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रोटरी क्लब पावंटा साहिब ने शहरी क्षेत्र में यातायात प्रणाली को सुचारु और सशक्त करने के लिए एक नया प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिससे बेहतर यातायात प्रबंधन के साथ ही हादसों के ग्राफ को कम किया जा सके। कार्यक्रम के मुख्यातिथि उद्यमी सुरेश गर्ग, विशिष्ट अतिथि एसडीएम जीएस चीमा व कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब के प्रधान महेश खुराना की ओर से की गई।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिओन लाइफ साइंस के एमडी सुरेश गर्ग ने कहा कि अगर इस पहल से हम एक भी जान बचा पाए तो अपने प्रयास को सफल व सार्थक मानेंगे। इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर, इसमें योगदान करके खुशी का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने रोटरी पावंटा व प्रधान महेश खुराना व गुरमीत कौर नारंग के कार्यों की जमकर तारीफ की और इस पहल के लिए रोटरी पावंटा के सदस्यों का दिल से आभार जताया।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में रोटरी पांवटा प्रधान महेश खुराना अपनी टीम के साथ मिलकर समाजहित में कई बेहतर प्रोजेक्ट कर चुके हैं। विशिष्ट अतिथि एसडीएम जीएस चीमा ने रोटरी पांवटा की जमकर तारीफ करते हुए इस प्रोजेक्ट की अहमियत के बारे में अवगत करवाया। साथ ही मुख्यातिथि सुरेश गर्ग के समाजहित के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ये सामाजिक विकास में हमेशा से अपना भरपूर सहयोग देते आए हैं। पांवटा साहिब के विकास में इनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
रोटरी क्लब पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष महेश खुराना ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत रोटरी पांवटा साहिब ने उच्च गुणवत्ता के कानवैक्स मिरर, शहर की गलियों के नाम के बोर्ड, स्प्रिंग पोस्ट, स्टॉप लुक एंड गो के बोर्ड, लेफ्ट टर्न, आदि बोर्ड लगाने की शुरुआत कर दी है। यह प्रोजेक्ट रोटरी पावंटा का एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण प्रयास है। शहरी सड़कों व गलियों के बोर्ड राहगीरों का समय बचाएंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाते हुए कई लोगों की जान बचाने के लिए उपयोगी साबित होंगे।
इस अवसर पर पीडीजी अरुण शर्मा, डॉ. एनपीएस नारंग, बलजिंदर चावला, गुरमीत कौर नारंग, डाॅक्टर प्रवेश सबलोक, शांति स्वरूप गुप्ता, राखी डांग, किशोर आनंद, रिपूदमन कालरा, गुरप्रीत शैली, सपना खुराना, राकेश रहल, निर्मल अत्री, डाॅक्टर सूरज भयाना, डॉ. नीना सबलोक व तलविंद्र सिंह हन्नी उपस्थित रहे।
संवाद
रोटरी क्लब के सड़क सुरक्षा प्रोजेक्ट का शुभारंभ करते मख्य अतिथि एमडी जीओन लाईफ साइंस सुरेश गर्ग
रोटरी क्लब के सड़क सुरक्षा प्रोजेक्ट का शुभारंभ करते मख्य अतिथि एमडी जीओन लाईफ साइंस सुरेश गर्ग