फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आयुष विभाग ने जिले में जगह-जगह लगाए औषधीय पौधे

विज्ञापन
केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान जिला आयुष विभाग की टीम और जेल अधीक्ष
विज्ञापन
आयुष विभाग ने जिले में जगह-जगह लगाए औषधीय पौधे
विज्ञापन

हरित योग संगम कार्यक्रम के तहत किया पौधरोपण

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। आयुष विभाग सिरमौर की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर जिले के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान अलग-अलग किस्मों के औषधीय पौधे लगाए गए। हरित योग संगम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया।

जिला आयुष अधिकारी इंदू शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय नाहन में आयुष विभाग की टीम ने आदर्श केंद्रीय कारागार, आईटीआई नाहन और स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में अर्जुन, बेहड़ा आदि किस्मों के औषधीय पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि योग और पर्यावरण एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। योग का अभ्यास न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह पर्यावरण के प्रति जागरुकता और जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा देता है। इस अवसर पर जेल अधीक्षक भानू प्रकाश, डॉ. जयदीप, डॉ. ममता जैन, डॉ. रेणु, डॉ. भरत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूरजपुर में उप मंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. जसप्रीत कौर की देखरेख में आयोजित हरित योग संगम का आयोजन किया गया। इसमें रोटरी क्लब पांवटा साहिब के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। आयुष विभाग ने पर्यावरण संरक्षण वातावरण की साफ सफाई एवं पौधरोपण करके हरित योग कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया।

...संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें