फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पोस्टर निर्माण में कृतिका और नारा लेखन में सुमन प्रथम

विज्ञापन
कफोटा कॉलेज में विश्व एडस दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में शामलि प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
कफोटा कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दी एचआईवी कारण, लक्षण और संक्रमण की जानकारी


संवाद न्यूज एजेंसी

कफोटा (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय कफोटा में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को एचआईवी, एड्स के कारण, लक्षण, संक्रमण के तरीके और रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता एवं समझ को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में कृतिका बीए द्वितीय वर्ष प्रथम, निकिता बीए. तृतीय वर्ष द्वितीय, शीतल बीए तृतीय वर्ष तीसरे स्थान पर रहीं। नारा लेखन में सुमन बीए द्वितीय वर्ष, अमीषा बीए प्रथम वर्ष, कृतिका बीए द्वितीय वर्ष क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह ने ने कहा कि विश्व एड्स दिवस मनाने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, अपितु समाज में जागरूकता फैलाना है। युवाओं को चाहिए कि वे सही तथ्यों को समझें, भ्रांतियों से दूर रहें और जागरूकता का संदेश दूसरों तक भी पहुंचाएं। स्वस्थ समाज का निर्माण जागरूक नागरिकों से ही संभव है।

.....संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें