फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में योग शिविर में स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार बताए योगासन

विज्ञापन
रोटरी क्लब नाहन संगिनी की ओर से आयोजित शिविर में योग क्रियाएं करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
-सर्वाइकल, स्लिप डिस्क और साइटिका से राहत के लिए कराया विशेष योगाभ्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन संगिनी की ओर से एसवीएन स्कूल नाहन में दो दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुंबई से पहुंची विशेषज्ञ योग टीम ने लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के तरीके बताए। शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
योग प्रशिक्षकों ने शिविर में प्रतिभागियों की अलग-अलग शारीरिक समस्याओं को समझते हुए उसी के अनुरूप योगासन और व्यायाम करवाए। खास तौर पर सर्वाइकल, स्लिप डिस्क और साइटिका जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए विशेष योगाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि योग को नियमित दिनचर्या में शामिल कर शरीर को स्वस्थ और सक्रिय रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटरी क्लब नाहन संगिनी की अध्यक्ष मोनिका जैन ने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर रेनू चौधरी, नीलम शर्मा और रचना गौतम भी मौजूद रहीं।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें