फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रॉटरी क्लब पांवटा ने सिरमौरी ताल स्कूल को कंप्यूटर व प्रिंटर भेंट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
(सचित्र)
विज्ञापन

रोटरी क्लब पांवटा ने सिरमौरी ताल स्कूल को कंप्यूटर और प्रिंटर किया भेंट
सूचना प्रौद्योगिकी शिक्षा एवं आज के नये भारत की अहम जरूरत : कविता गर्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। रोटरी क्लब पांवटा साहिब इकाई टीम गणेश चतुर्थी के मौके पर राजकीय उच्च विद्यालय के बच्चों के बीच पहुंची। क्लब ने स्कूल
प्रबंधन को कंप्यूटर और प्रिंटर भेंट किया है जिससे सरकारी स्कूल के बच्चे आधुनिक शिक्षा में अग्रणी रहे। मुख्य अध्यापक सुरेश कुमार भारद्वाज और अन्य शिक्षकों ने विद्यालय पहुंचने पर रोटरी क्लब की अध्यक्षा कविता गर्ग और अन्य रोटेरियन अतिथियों का पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
सनद रहे कि पिछले महीने सिरमौर ताल क्षेत्र बुरी तरह से प्राकृतिक आपदा की चपेट में आया था और वहां पर जान और माल की काफी क्षति हुई थी। इसका विद्यार्थियों पर भी गहरा प्रभाव देखने को मिला।
विज्ञापन

रोटरी क्लब की अध्यक्षा कविता गर्ग ने संबोधन और शुभ आशीष में कहाकि विद्यार्थियों को जीवन के सतत मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। इस भेंट से जुड़कर विद्यालय का हर विद्यार्थी वर्तमान तकनीक का फायदा उठाएगा। कहा कि कम और सीमित संसाधनों में स्कूल के विद्यार्थी बहुत सक्षम और प्रतिभावान है इसके लिए संपूर्ण स्टाफ बधाई का पात्र है। इसके बाद अन्य दो रोटेरियन ने भी स्कूली विद्यार्थियों को अपना शुभाशीष दिया। इसमे राखी ने विद्यार्थियों से नई तकनीक से जुड़ने का आह्वान किया।


स्थानीय विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र सिंह ठुंडू ने अपने संबोधन में अतिथियों का स्वागत और सत्कार किया। शहर से दूर होने के कारण यहां सीएसआर और एनजीओ की पहुंच शहरी क्षेत्र के बराबर नहीं पहुंच पाती। इसलिए ऐसे स्कूल के पास अक्सर बुनियादी आवश्यकताओं की कमी रहती है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके उपरांत 9वीं कक्षा की छात्रा वंदना, कृष कुमार ने स्कुली छात्रों की तरफ से अतिथियों का स्वागत और स्कूल को कंप्यूटर सिस्टम देने के लिए रोटरी क्लब पांवटा का धन्यवाद किया।



संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें