अध्यक्ष महेश खुराना और महासचिव किशोर आनंद ने संभाला पदभार
रोटरी क्लब पांवटा साहिब का अधिष्ठापन समारोह कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। रोटरी क्लब पांवटा साहिब का अधिष्ठापन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में क्लब के नए प्रधान महेश खुराना ने विधिवत रूप से पदभार संभाला।
पूर्व प्रधान कविता गर्ग ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और प्रोजेक्टों के बारे में बताया। क्लब की बागडोर प्रधान महेश खुराना और सेक्रेटरी किशोर आनंद को कालर पहना कर सौंपी गई।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि डीजीई रवि प्रकाश ने रोटरी-3080 की ओर से चलाए जा रहे प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रोटरी क्लब पांवटा की ओर से इस समारोह के आयोजन के लिए बधाई दी। रोटेरियन राकेश रहल के अगले साल जोन-14 के असिस्टेंट गवर्नर बनने के बारे में ऑफिसियल घोषणा की गई।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने रोटरी क्लब की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की। उम्मीद जताई कि नए प्रधान महेश खुराना क्लब का नाम और बुलंदियों तक पहुचाएंगे। कहा कि प्रशासन कि तरफ से भरपूर सहयोग मिलेगा।
रोटरी क्लब पांवटा प्रधान महेश खुराना ने सभी सदस्यों का परिचय करवाया। अपनी नई टीम व बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से पहुंचे मेहमानों को मिलवाया। टीम की ओर से अब तक व भावी प्रोजेक्ट्स का ब्योरा भी दिया। कहा कि आगामी माह से कुछ प्रोजेक्ट्स अपने शहर व शहरवासियों की सेवा व भलाई के लिए शुरू करेंगे। उन्होंने इस मौके पर अपने मित्र दिवंगत हिमांशु भाटिया को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौैरान एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा व हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान सतीश गोयल को रोटरी पांवटा का आनरेरी मेंबर बनाया। सदैव सहयोग करने वाले व इंस्टालेशन चेयरमैन राकेश रहल, मास्टर ऑफ सेरेमनी गुरमीत कौर नारंग, सचिव किशोर आनंद, कोषाध्यक्ष राखी डांग, कविता गर्ग, राकेश गर्ग व क्लब सदस्यों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड रोटरी क्लब देहरादून, विकासनगर, सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन व हरियाणा के यमुनानगर के रोटरी क्लब प्रधान, सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
...