फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भूमिहीन और घर से वंचित परिवारों की सूची जल्द की जाए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

भूमिहीन और घर से वंचित परिवारों की सूची जल्द की जाए तैयार
रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने नाहन में डीसी को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्री रेणुकाजी बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने जिला प्रशासन से भूमिहीन और घर से वंचित परिवारों की सूची को जल्द से जल्द पूरा करके जारी करने की मांग की है। समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नाहन में उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा से मिला और उनको रेणुका बांध परियोजना के विस्थापितों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल समिति के उपाध्यक्ष कमल, मुख्य सलाहकार पूर्ण चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष सुखचैन, लेखराम व योगेश ठाकुर ने ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त को बताया कि अभी तक भूमिहीन व घर से वंचित लोगों की सूची पूरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की सूची पूरी करके उसे जल्द से जल्द जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने एमपीएएफ कार्ड को भी जल्द बनाने और लोगों को बांटने की मांग की ताकि आने वाले समय में आर एंड आर प्लान का लोग फायदा उठा सकें। इसके अलावा पंचायत में मनरेगा के तहत आने वाला बजट डूब क्षेत्र के लिए भी देने की मांग की।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें