-करीब 400 स्कूली बच्चों को चॉकलेट बांट कर चेहरों पर अनमोल मुस्कान बिखेरी
-विशेष बाल कल्याण प्रोजेक्ट के तहत शहर के दो अलग-अलग क्षेत्रों में हुए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने ‘विश्व चॉकलेट डे’ को बेहद अनूठे और सेवामयी भाव में मनाया। एक विशेष बाल कल्याण प्रोजेक्ट के तहत शहर के दो अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 400 से अधिक स्कूली छात्रों और वंचित वर्ग के बच्चों के बीच चॉकलेट बांटकर उनके चेहरों पर अनमोल मुस्कान बिखेरी गई।
दुनीचंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल किशनपुरा में इस अभियान के चलते खुशी से बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। इस मीठे अभियान का पहला चरण सुबह सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में शुरू हुआ। यहां रोटरी क्लब के पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्कूल के लगभग 250 छात्र-छात्राओं को सरप्राइज चॉकलेट दी गईं। चॉकलेट पाते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस सत्र को सफल और ऊर्जावान बनाने में सुनीता शर्मा, राकेश गर्ग और गौरव खापरा और रोटरी क्लब के प्रधान यशपाल धीमान ने अपनी विशेष उपस्थिति से अहम भूमिका निभाई।
मंदिर परिसरों में बंटी खुशियां। सेवा का दूसरा पड़ाव शाम को राम मंदिर और विश्वकर्मा मंदिर के समीप झुग्गी-झोपड़ियों और वंचित वर्ग के बच्चों के बीच रहा। क्लब के सदस्यों ने 150 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को चॉकलेट वितरित की। क्लब का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि त्योहारों और विशेष दिनों की खुशियों का अहसास समाज के हर बच्चे तक पहुंचे।
रोटरी क्लब पांवटा साहिब के अध्यक्ष रोटेरियन यशपाल धीमान ने कहा कि पूरे प्रोजेक्ट की सफलता का श्रेय प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन अभय शर्मा और को-चेयरमैन प्रशांत आर्य की जोड़ी को जाता है। इनके कुशल नेतृत्व और गरिमामयी टीम ने इस पूरे प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा है।
रोटरी क्लब पांवटा साहिब इकाई ने देवी नगर श्रीराम मंदिर।परिसरमें।विश्व चॉकलेट डे मनाते हुए। स्र