फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बकाहन ने जीती शहीद रोतम लाल क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
कांसर में 12वीं शहीद रोतम लाल क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम बकाहन मुख्यातिथि के साथ। संवाद
विज्ञापन
-फाइनल मुकाबले में लव स्पार्ट्न सैनधार को हराया
विज्ञापन


-विजेता टीम को मिलीं 1.51 लाख रुपये और ट्राॅफी

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। धारटीधार क्षेत्र के कांसर में आयोजित 12वीं शहीद रोतम लाल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब नाक्षर नवयुवक मंडल बकाहन की टीम ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में लव स्पार्ट्न सैनधार की टीम को हराकर बकाहन की टीम विजेता बनीं। इस प्रतियोगिता में जिलेभर से 96 टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुनील शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा शहीद रोतम लाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए नवयुवक मंडल कांसर को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये नकद और ट्राॅफी, जबकि उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को भी 11,000-11,000 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर नवयुवक मंडल के प्रधान अनूप नेगी, उपप्रधान राजकुमार नेगी, पूर्व प्रधान दिनेश शर्मा, शिशुपाल शर्मा, दीपक शर्मा, मयूर शर्मा, कुलदीप शर्मा सहित क्षेत्र के अन्य गण्यमान्य लोग और खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें