रोनहाट (सिरमौर)। क्षेत्र के तीन सरकारी स्कूलों का दसवीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोनहाट की वंदना ने 651 अंक प्राप्त कर प्रथम, तान्या शर्मा ने 627 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह नेगी इसे विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात करार दिया।
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय कौटी बोंच के प्रधानाचार्य कृष्ण पराशर ने बताया कि दसवीं में अनुज शर्मा ने 637 अंक लेकर प्रथम, अभय ने 618 अंक लेकर दूसरा व प्रतीक ने 617 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। नैनीधार के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि सक्षम राणा ने 648 अंक लेकर प्रथम स्थान और आदित्य पाबूच, अर्जुन व आयुष ने 617 अंक लेकर द्वितीय स्थान पाया। संवाद