फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन कॉलेज में विद्यार्थियों ने पाई सड़क सुरक्षा संबंधी प्रेरक जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसएचओ नाहन जीत राम शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को यातायात नियमों, दुर्घटना निवारण और सुरक्षित ड्राइविंग की बारीकियां समझाईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. वीके शुक्ला ने की। सड़क सुरक्षा क्लब संयोजक सहायक प्रो. गोपाल भारद्वाज ने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष डेढ़ लाख से अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाते हैं, जिनमें युवा वर्ग सर्वाधिक प्रभावित है। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट और मोबाइल से दूरी जैसे उपायों पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शुक्ला ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी नहीं, जीवन सुरक्षा भी है। उन्होंने विजन जीरो मॉडल का उदाहरण देते हुए दुर्घटनाओं को रोकने की संस्थागत जिम्मेदारी पर बल दिया। कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने भाग लिया।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें