फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हरिपुरधार बाजार में गूंजे हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें और सीट बेल्ट का करें प्रयोग के नारे

विज्ञापन
हरिपुरधार कॉलेज में जागरूकता रैली के दौरान सड़क सुरक्षा क्लब के छात्र। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
-महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब के छात्रों ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिपुरधार (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार में रोड सेफ्टी क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रेरित करना था।

रैली की शुरुआत महाविद्यालय परिसर से हुई। इसके पश्चात छात्र-छात्राएं मुख्य बाजार तक पहुंचे, जहां उन्होंने राहगीरों और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के पालन का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें, सीट बेल्ट का करें प्रयोग और यातायात संकेतों का पालन करें जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर छात्रों ने यातायात संकेतों के महत्व, दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता और चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर पूनम कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाते हैं। रैली के दौरान स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें