फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वाहन चालकों को किया सड़क सुरक्षा अधिनियमों के बारे में जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
खुराना ऑप्टिकल के सहयोग से आंखों की निशुल्क जांच कैंप भी आयोजित
विज्ञापन

रोड सेफ्टी क्लब पांवटा साहिब ने आयोजित किया 144वां जागरूकता शिविर
संवाद न्यूज एजेेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। एनएच-7 पर महाराजा अग्रसैन चौक वाई प्वाइंट से बद्रीपुुर चौक तक जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली में परिवहन विभाग, रोड़ सेफ्टी क्लब, ई रिक्शा, थ्री व्हीलर संघ और स्कूली बच्चों ने वाहन चालकों को जागरूक किया। पांवटा साहिब में परिवहन विभाग और रोड सेफ्टी क्लब ने संयुक्त रूप से 144वीं जागरूकता रैली आयोजित की।
इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा अधिनियमों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान खुराना ऑप्टिकल के सहयोग से आंखों की निशुल्क जांच कैंप भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन


रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष भजन चौधरी ने बताया कि क्लब और परिवहन विभाग का यह 144 वां जागरूकता शिविर है। सड़क हादसों का ग्राफ रोकने के लिए चालकों को जागरूक करना जरूरी है।
विज्ञापन

नई पीढ़ी के चालकों को नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से जागरूक किया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत 15 जनवरी से 15 फरवरी तक देशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। वाहन चालकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी से संबंधित सामग्री वितरित की गई। इस दौरान रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य समेत विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें