फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में बारिश से एक दर्जन सड़कें बंद, लोग परेशान

विज्ञापन
नाहन में रामकुंडी के समीप सड़क पर गिरा ढाक का वृक्ष। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन/ सतौन/ नौहराधार (सिरमौर)। जनपद में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश के चलते सड़कों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ रहा है। कई सड़कें बंद हो रही हैं। शुक्रवार को जिले में एक दर्जन सड़कें बंद रहीं। कई मार्ग घंटों बंद रहने के बाद भी आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाए। इससे लोगों की परेशानी बढ़ना लाजमी है।
विज्ञापन

बारिश से शिलाई विधानसभा में छह सड़कें बंद हुई हैं। जबकि, पांवटा में दो और राजगढ़ व संगड़ाह में एक-एक सड़क बंद हो गई। सड़कों पर भारी भूस्खलन और मलबा आने से लोक निर्माण विभाग को भी लाखों का नुकसान हो रहा है।
उधर, पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे-707 शुक्रवार को भी दिन में कई बार बंद रहा। सुबह तीन घंटे बंद रहने के बाद हाईवे को बहाल किया गया था लेकिन इसके बाद भी पहाड़ी से भूस्खलन का सिलसिला जारी है। बता दें कि लगातार चौथे दिन कच्ची ढांक पर सड़क आवाजाही के लिए अवरुद्ध हुई है। यह सड़क लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई है। इससे कामकाजी लोग समय पर काम पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। जबकि, कई लोग अतिरिक्त पैदल सफर तक कर सतौन व पांवटा के साथ-साथ ऊपरी क्षेत्रों की ओर रुख करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

एनएच के अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा ने बताया कि एनएच खोलने के लिए मशीनें रखी गई हैं लेकिन सड़क भूस्खलन के चलते बार-बार बंद हो रही है। फिर भी विभाग समय रहते सड़क को बहाल करने में जुटा है। उधर, नौहराधार क्षेत्र के कई मार्ग भी भूस्खलन से अवरुद्ध हो चुके हैं जिसमें संपर्क मार्ग बुरी हालत है। इसमें जो का बाग, सोतानी, देवा मानल, शिया घाटी, बारा खनारा, नौहरा गेलियो आदि सड़कों पर आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। सड़कें भारी बारिश से गड्ढों में तब्दील हो गई हैं।
नौहराधार-गेलियो, देवना-थनगा सड़क पहले ही खस्ताहाल स्थिति में है जिस पर पैदल चलना भी राहगीरों के लिए मुश्किल भरा हो गया है। किसानों की तैयार हुई नकदी फसलें, सब्जियां, बीन, मूली आदि सब्जियां खराब होने की कगार पर पहुंच गईं हैं। अब किसानों को कई किलोमीटर पीठ पर उठाकर मंडियों में लानी पड़ रही है। हैरानी की बात यह है कि एक वर्ष से ज्यादा समय बीतने पर भी विभाग इस मार्ग को दुरुस्त नहीं कर सका है।
उधर, सहायक अभियंता खजान सिंह ने बताया कि तीन जेसीबी और लेबर इस समय उपमंडल नोहरा के तहत सड़कों से स्लिप हटाने में लगी हैं। भारी व लगातार हो रही बारिश से थोड़ी कार्य में दिक्कतें जरूर आ रही हैं पर विभाग सड़कों को दुरुस्त करने में जुटा है।
बॉक्स के लिए---
बारिश से रामकुंडी में गिरा पेड़, पांच घंटे बंद रहा रास्ता
नाहन( सिरमौर)। शहर के रामकुंडी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 7 बजे भारी वर्षा के चलते एक कच्चा डंगा ढहने के कारण ढाक का एक पेड़ सड़क पर आ गिरा। हालांकि, इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन पांच घंटे लोगों की आवाजाही के लिए रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। सुबह के समय रास्ता बंद होने के चलते नौकरी पेशा और कामकाजी लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें दूसरी साइड से आधा किलोमीटर का सफर तय कर अपने काम पर जाना पड़ा। उधर, नगर परिषद के कर्मचारी पेड़ को हटाने के लिए जुटे हुए थे। नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष नगर परिषद के एसडीओ परवेज इकबाल ने बताया कि उन्हें पेड़ गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर कर्मचारी पेड़ को हटाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें