एनएच-07 के साथ बद्रीपुर और विश्वकर्मा चौक-मोगीनंद नाली में भरी गंदगी
जल निकासी नहीं होने से पानी नालियों में सड़ रहा, बीमारी का खतरा बना
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। बरसात के बाद से शहरी क्षेत्र और आसपास लगती संपर्क सड़कों की दशा
बदहाल हो चुकी है। इन मार्गों पर रोज हजारों छोटे-बढ़े वाहन गुजरते हैं। जगह-जगह टूटी सड़क आम जनता के लिए आफत बनती जा रही है। वहीं, शहरी क्षेत्र के बीच से गुजर रहे एनएच-07 के साथ लगती जल निकासी नालियों में गंदगी भरी है। बदबू के चलते इन नालियों के आसपास से पैदल तक गुजर पाना कठिन हो रहा है।
स्थानीय निवासी ओम प्रकाश चौहान, रतन शर्मा, हेमराज राणा, गफूर, दिवान चंद व हरसिमरण
का कहना है कि बरसात में शहरी क्षेत्र के आसपास लगते सड़कों की दशा काफी खराब हो चुकी है।
इतने समय बाद भी तारुवाला से बेहड़ेवाला, तारुवाला से शुखखेड़ा, कन्या स्कूल से देवीनगर
कृपाल शिला मार्ग और विश्वकर्मा चौक से रामपुरघाट मार्ग बदहाल हो चुका है। इनमें दिनभर हजारों
वाहन चलते हैं। सड़क टूटी होने पर हादसों का खतरा बना रहता है। वाहन सड़क से गुजरने पर
हर तरफ धूल ही धूल रहती है। पांवटा क्षेत्र में बदहाल संपर्क सड़कों से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों से छोटे वाहन और राहगीरों को दिक्कतें पेश आ रहीं हैं। लोगों में काफी रोष बढ़ता जा रहा है। समय रहते लोक निर्माण विभाग तथा नगर परिषद पांवटा सड़कों की दुर्दशा को ठीक करवाए।
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता पांवटा साहिब दलीप सिंह तोमर ने बताया कि क्रमवार
टूटी सड़कों की दशा सुधारी जा रही है। शुभखेड़ा से पांवटा कॉलेज में को कुछ स्थलों पर चौड़ा
कर इंटरलॉक टाईलनुमा बना दिया है। अन्य संपर्क सड़कों को भी शीघ्र सुधारा जाएगा।
वहीं, दूसरी तरफ स्थानीय निवासी समाजसेवी मनिंद्र सिंह मन्नी, प्रेमपाल सिंह, भरत ठाकुर, अजीत सिंह, रामलाल शर्मा, अब्बदुल रफीक, प्रदीप चौहान, रामभज तोमर ने बताया कि शहरी क्षेत्र से लगते एनएच-07 की विश्वकर्मा चौक से बद्रीपुर तक जल निकासी नालियों में पानी सड़ रहा है। बदबू इतनी अधिक है कि राहगीरों व आसपास के दुकानदारों को काफी अधिक दिक्कतें हो रही हैं। पांवटा साहिब नगर परिषद व एनएच प्राधिकरण को आपसी समन्वय बना कर इस समस्या का निराकरण करना होगा।
नगर परिषद पांवटा साहिब स्वच्छता पर्यवेक्षक सुशील कुमार ने बताया कि एनएच पर जल निकासी
नाली की कुछ स्थलों पर क्राॅसिंग बंद हो गई है। एनएच के अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवा
दिया गया है।
संवाद
-
बरसात में क्षतिग्रस्त हुई विश्वकर्मा चौक से रामपुरघाट सड़क, अभी तक नहीं सुधरी हालत। संवाद
बरसात में क्षतिग्रस्त हुई विश्वकर्मा चौक से रामपुरघाट सड़क, अभी तक नहीं सुधरी हालत। संवाद