फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सराहां से एसवीएन कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल

विज्ञापन
सराहां से एसवीएन कॉलोनी को जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़क। संवाद
विज्ञापन
-जगह-जगह गड्ढों से वाहनों के चैंबर टकरा रहे, दोपहिया चालकों को हादसों का डर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। सराहां से चढ़ेच, चौकी, मताहन, खजराह, मंचलाह समेत एसवीएन कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क की खस्ताहाल हालत से लोग परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ सतह होने के कारण यहां से छोटे वाहनों और दोपहिया वाहनों में सफर करना जोखिम भरा हो गया है।
क्षेत्रवासी राजेंद्र शर्मा, भगवत दयाल, देव स्वरूप शर्मा, प्रदीप कुमार, करण तनेजा, रोशन लाल, राजेश अत्री, सचिन शर्मा, वीरेंद्र अत्री और संजय शर्मा ने बताया कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। गड्ढों के कारण छोटे वाहनों के चैंबर सड़क से टकरा रहे हैं, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को भी आवाजाही के दौरान दुर्घटना की आशंका रहती है।
विज्ञापन

यह सड़क आसपास के गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। इसके बावजूद इसकी हालत में सुधार नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत होने से उन्हें राहत मिलेगी और हादसों का खतरा भी कम होगा। उन्होंने संबंधित विभाग और पंचायत से सड़क का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद आर्य ने बताया कि सड़क को ठीक करवाने के लिए जल्द ही जेसीबी मशीन और कर्मचारियों को भेजा जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

सराहां से एसवीएन कॉलोनी को जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़क। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें