नाहन-कालाअंब एनएच-07 पर वीरवार की रात बाइक हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार हादसा आंबवाला के समीप गोसदन के पास हुआ। युवक रात के समय अपने घर सैनवाला लौट रहा था कि घर पहुंचने से पहले कुछ ही दूरी पर बाइक (एचपी 18बी-0962) एक निर्माणाधीन पुलिया के समीप पैरापिट से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक सैनवाला निवासी आशीष (32) की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस में मृतक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।