पेंशनरों की देनदारियों के प्रति प्रदेश सरकार शीघ्र ही ध्यान दे : जीएस सैनी
हिमाचल प्रदेश राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा साहिब इकाई की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा साहिब इकाई की बैठक पीएमश्री कन्या पाठशाला में आयोजित हुई। पांवटा इकाई के अध्यक्ष गुरदियाल सिंह सैनी ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान 13 दिसंबर को होने वाले वरिष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह-2025 के आयोजन पर चर्चा की गई।
पांवटा इकाई के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह सैनी और महासचिव सुरजीत सिंंह सैनी ने बताया कि इस सम्मान समारोह में 75 वर्षीय आयु वर्ग के 17 तथा 80 वर्षीय आयु वर्ग के चार वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह के मुख्यातिथि सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवक्ता एमएल ढींगरा होगें। रविवार को हुई बैठक में पेंशनरों की देनदारियों पर उदासीन रवैये से प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी जगाई गई। एक जनवरी 2016 से देय बकाया एरियर राशी, चिकित्सा भत्तों का भुगतान और महंगाई भत्ते की किस्तें तथा एरियर अभी तक जारी नहीं किया है। इससे पेंशनरों में लगातार रोष बढ़ने लगा है। पांवटा इकाई ने प्रदेश सरकार से यह भी मांग रखी कि पेंशनरों को 65,70 व 75 वर्ष आयु में मिलने वाली विशेष वेतन वृद्धियों को मूल पेंशन में जोड़ा जाए। कम्यूटेशन पेंशन की रिकवरी की समय अवधि 12 वर्ष की जाए तथा चिकित्सा बिलों के लिए बजट शीघ्र जारी किया जाए।
राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पावटा इकाई की बैठक में फैसला लिया कि 13 दिसंबर को सम्मान समारोह होगा। इस वर्ष 80 वर्षीय आयु वर्ग में सम्मानित होने वालों में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुखदेव भारद्वाज, सेवानिवृत्त बीईईओ लक्ष्मी चंद, सेवानिवृत्त सीएचटी माम चंद तथा सेवानिवृत्त पीईटी अश्मीर अहमद को सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, 75 वर्ष आयु वर्ग में सम्मानित होने वालों में सेवानिवृत्त शिक्षा उप निदेशक नीना कौशिक, कमलेश गुप्ता, विजय शर्मा, विनोद कुमारी शर्मा, सरोज बाला, राजेंद्र गुप्ता, नरेश शर्मा, सुरेंद्र नाथ शर्मा, कृष्ण चंद शर्मा, याद राम, हरदेव सिंह सैनी, दिलबाग सिंह सैनी, सोमचंद कश्यप, जय सिंह, ज्ञान चंद, श्याम लाल गोयल व प्यारे लाल को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर गुरदयाल सैनी, सुरजीत सिंह, प्रवीण कुमार झांब, संत राम, अजय शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, भूषण कुमार शर्मा, खेमचन्द, सुरजीत सैनी, कल्याण सिंह, थेबा राम, राजेन्द्र गुप्ता, दलेल सिंह, नरेन्द्र नाथ, ओम प्रकाश मोहम्मद शरीफ, राज कुमार तथा बंसीधर समेत सेवानिवृत अध्यापक मौजूद रहे।
संवाद