रामपुरघाट विद्यालय का वार्षिक समारोह कल
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुरघाट का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 7 दिसंबर को होगा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस व पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और विशिष्ट अतिथि निर्देशक जियोन लाइफ साइंस पांवटा साहिब युवराज दत्ता होंगे।
इस अवसर पर मेधावी, खेलकूद और विभिन्न गतिविधियों में अग्रणी रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। संवाद