फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सैर कर लौटे सेवानिवृत्त एडिशनल एसएचओ की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित किया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा क्षेत्र के देवीनगर निवासी सेवानिवृत्त एडिशनल एसएचओ सतपाल कश्यप रविवार सुबह सैर कर घर लौटे थे। इस बीच अचानक हार्ट अटैक से अचेत हो गए। परिजनों ने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार पांवटा साहिब में किया गया।
विज्ञापन

पांवटा नगर परिषद के पार्षद मधुकर डोगरी ने बताया कि देवीनगर वार्ड नौ के निवासी सतपाल कश्यप रविवार सुबह सैर पर निकले थे। सैर के बाद वापस घर लौटे। इसके बाद पानी पिया तो अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उनको तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने सतपाल कश्यप को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पांवटा साहिब देवी सिंह नेगी व एडिशनल एसएचओ रामनाथ, अरुण चौहान समेत पुलिस टीम उनके निवास पर पहुंची श्रद्धांजलि अर्पित की। थाना प्रभारी पांवटा साहिब देवी सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें