फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्यों-पशुओं दोनों को रेबीज के खतरे से बचाना जरूरी : डॉ.अमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अतिथि एसडीएम पांवटा साहिब जीएस चीमा ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

उपमंडलीय पशु चिकित्सालय पांवटा में 19वां विश्व रेबीज दिवस मनाया

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उप-मंडलीय पशु चिकित्सालय पांवटा साहिब तथा रोटरी क्लब, पांवटा साहिब के संयुक्त प्रयास से रोटरी एगेंस्ट रेबीज एक्सपॉजर (आरएआरई)कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सालय में इसका शुभारंभ एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने किया। रोटरी क्लब पांवटा साहिब अध्यक्ष अंशुल गोयल तथा वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी पांवटा साहिब डॉ.अमित महाजन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डॉ.अमित महाजन ने कहा कि मनुष्यों-पशुओं दोनों को रेबीज के खतरे से बचाना जरूरी है। 28 सितंबर से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सभी आवारा व पालतू कुत्तों एवं बिल्लियों को नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल उच्चतम न्यायालय के नए दिशा-निर्देशों के अनुरूप है, जिनमें आवारा कुत्तों का टीकाकरण, कृमिनाशन, नसबंदी कर उन्हें उनके मूल क्षेत्र में छोड़ने तथा उनके लिए निर्धारित भोजन स्थलों की स्थापना अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें