फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजस्व लोक अदालत में निपटाए गए 37 मामले

विज्ञापन
राजस्व लोक अदालत के चलते ददाहू तहसील में इंतकाल दर्ज करते नायब तहसीलदार। संवाद
विज्ञापन
ददाहू तहसील में 9 पटवार वृतों के हुए इंतकाल
विज्ञापन


ददाहू (सिरमौर)। राजस्व लोक अदालत के चलते सोमवार को दूसरे दिन ददाहू तहसील के अंतर्गत में 37 मामलों का निपटारा किया गया। इसमें 36 इंतकाल व 1 अन्य मामला भी शामिल है। राजस्व लोक अदालत को लेकर ग्रामीणों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। ग्रामीण सुबह 9 बजे से ही तहसील कार्यालय व पटवार घरों में पहुंचना शुरू हो गए थे।

तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर व नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने बारी-बारी से सभी मामलों का मौके पर ही निपटारा किया। जय सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार महीने के आखिरी दो दिन पटवार लोक अदालतों का आयोजन करके राजस्व संबंधी मामलों का निपटारा किया रहा है। इसमें भूमि से संबंधित इंतकाल व राजस्व से संबंधी अन्य मामले भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूसरे दिन 9 पटवार वृतों के भू-मालिकों से सम्बंधित 37 मामलों का निपटारा किया गया। इस मौके पर कार्यालय कानूनगो अनुज भारद्वाज व सहित संबंधित हल्कों के पटवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें