सिरमौर जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
नाहन के चौगान मैदान में जिला स्तरीय समारोह का हुआ आयोजन
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
भव्य परेड की सलामी ली, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित किए
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू/राजगढ़ (सिरमौर)। 77वां गणतंत्र दिवस सिरमौर जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मुख्यातिथि ने ध्वजारोहण किया और आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। वहीं देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। कार्यक्रम का आगाज राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की ओर से दी गई सलामी लेकर किया गया। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, सहित विभिन्न स्कूलों की 16 टुकड़ियों ने भाग लिया। इस परेड का नेतृत्व पुलिस उप-निरीक्षक अच्छर सिंह ने किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी भारत के इतिहास में एक ऐसी तारीख है, जब भारतीय गणतंत्र की नींव रखी गई। इसी दिन सन 1950 को स्वतंत्र भारत देश ने अपने संविधान को अपनाया था, जिसके साथ भारत सही अर्थों में गणतंत्र बना। उन्होंने देश व प्रदेश के महान सपूतों और देशभक्तों को नमन किया, जिन्होंने देश को स्वाधीनता दिलवाने में कुर्बानियां दीं।
उन्होंने प्रदेश के विकास में पूर्व की सरकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के विकास में हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की अहम भूमिका रही है। इस अवसर पर स्थानीय स्कूलों और अन्य संस्थानों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में जिला सिरमौर में उत्कृष्ट कार्य कर अपना अहम योगदान देने के लिए 29 पुलिसकर्मियों, 3 वन विभाग कर्मी, रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ. यशवंत सिंह परमार स्मारक और शहीद स्मारक पर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें रीत और पुष्पांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर विधायक नाहन अजय सोलंकी, सचिव विधानसभा यशपाल शर्मा, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, पूर्व विधायक अजय बहादुर, सहित विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
ददाहू में दिखी ऑपरेशन सिंदूर की झलक
ददाहू। ददाहू के खेल मैदान में गणतंत्र दिवस बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जहां ऑपरेशन सिंदूर की झलक देखने को मिलीं, वहीं विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करके वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण करके आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने चिट्टे जैसे घातक नशे को जड़ से खत्म करने के लिए मिलकर लड़ने का आह्वान किया। इस दौरान शिक्षा और खेल के क्षेत्र में नाम कमाने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
राजगढ़ में तहसीलदार पच्छाद प्रवीण ने फहराया तिरंगा
राजगढ़। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस नेहरू मैदान में आयोजित किया गया। तहसीलदार पच्छाद प्रवीण कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और एनसीसी व पुलिस जवानों की परेड की सलामी ली। बारिश के कारण परेड ग्राउंड में कीचड़ और दलदल की स्थिति बनी रह। इसके बावजूद एनसीसी कैडेट्स और पुलिस जवानों ने अनुशासन और साहस का परिचय देते हुए परेड पूरी की। राष्ट्रीय पर्व से पूर्व मैदान की समुचित व्यवस्था न होने पर प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल भी खड़े हुए।
समारोह के दौरान शिक्षा, खेल, समाज सेवा एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से पझौता क्षेत्र की मेघा कंवर को एचएएस परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा हरिपुरधार बस हादसे में त्वरित सेवाएं देने वाले 108 एंबुलेंस कर्मियों, विकास कार्यों में अग्रणी पंचायत प्रधानों, मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने वाले दानदाताओं तथा घायलों को निशुल्क सुविधा देने पर टैक्सी यूनियन राजगढ़ को भी सम्मानित किया गया।
नशे से दूर रहने का आह्वान किया
शिलाई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिलाई ग्राम पंचायत खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में उपमंडलाधिकारी जसपाल कपूर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में शिलाई कॉलेज, आईटीआई शिलाई, शिलाई स्कूल, बाल भारती स्कूल, आरएसवीएन स्कूल के विद्यार्थियों सहित 400 से अधिक लोग मौजूद रहे। एसडीएम ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश उद्योग निगम बोर्ड के अध्यक्ष रमेश देसाई, तहसीलदार किरण ठाकुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता सिंघटा, प्रधान शिलाई शीला नेगी, सूरत राणा, एनसीसी कैडेट्स, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. विवेक शर्मा, पूर्व भारतीय सैनिक संगठन, शहीद सैनिकों के परिजन, सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
सराहां में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण
सराहां। उपमंडल पच्छाद के मुख्यालय सराहां में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम डॉ. प्रियंका चंद्रा ने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन पच्छाद चैप्टर व व्यापार मंडल सराहा के सदस्यों ने प्रशासन की ओर से 25 जनवरी से प्रारंभ की गई चिट्टा विरोधी मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए युवाओं व स्थानीय लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा के समक्ष अपने अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान नायब तहसीलदार पच्छाद रशीद अहमद, बीडीओ पच्छाद सुनील दत्त, थाना प्रभारी पच्छाद जय सिंह, कमांडेंट होम गार्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
-
सतौन में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
सतौन। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कमरऊ के परिसर में तहसीलदार कमरऊ ओम प्रकाश ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से देश भक्ति आधारित रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। इसके अलावा प्राथमिक पाठशाला कमरऊ, सरस्वती विद्या मंदिर कमरऊ, हिमालयन पब्लिक स्कूल कमरऊ, हिमालयन पब्लिक स्कूल तिलोरधार व तिब्बतन स्कूल में भी गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संवाद
नाहन के चौगान में गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस जवान को सम्मानित करते विस अध्यक्ष। स्रोत: जन स
नाहन के चौगान में गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस जवान को सम्मानित करते विस अध्यक्ष। स्रोत: जन स
नाहन के चौगान में गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस जवान को सम्मानित करते विस अध्यक्ष। स्रोत: जन स
नाहन के चौगान में गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस जवान को सम्मानित करते विस अध्यक्ष। स्रोत: जन स
नाहन के चौगान में गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस जवान को सम्मानित करते विस अध्यक्ष। स्रोत: जन स
नाहन के चौगान में गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस जवान को सम्मानित करते विस अध्यक्ष। स्रोत: जन स
नाहन के चौगान में गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस जवान को सम्मानित करते विस अध्यक्ष। स्रोत: जन स