फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू में धूमधाम से मनाया जाएगा 77वां गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
ददाहू में गणतंत्र दिवस केआयोजन को लेकर बैठक में मौजूद विभागों के अ​धिकारी-कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ददाहू (सिरमौर)। 77वां गणतंत्र दिवस समारोह ददाहू के खेल मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर आकर्षक मार्च पास्ट के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। सभी कार्यक्रम देशभक्ति व लोक संस्कृति पर ही आधारित होंगें।

गणतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए नायब तहसीलदार ददाहू सुरेश कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र के विद्यार्थियों को विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अधीक्षक गौरव पाठक, बलवंत सिंह, कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीपराम शर्मा, कंपनी कमांडेंट होमगार्ड सुरेश ठाकुर, ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, उपप्रधान विजयपाल, महिला मंडल की प्रधान उषा रानी और राजन गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और निजी स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें