फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शहीदों के परिजन, खेलों समेत विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन सेवाएं देने वाले सम्मानित

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए ए
विज्ञापन
पांवटा साहिब आपसी सौहार्द, अनेकता में एकता और भाईचारे का प्रतीक : एसडीएम
विज्ञापन

रामलीला मैदान पांवटा साहिब में 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हमारा देश केवल भौगोलिक सीमाओं से नहीं बल्कि संविधान के निहित मूल्यों से एक राष्ट्र बना है। हमारा संविधान हमें अधिकार के साथ कर्तव्यों का भी बोध करवाता है। धर्म, भाषा, जाति और संस्कृति की विभिन्नताओं के बावजूद हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। पांवटा साहिब आपसी सौहार्द, अनेकता में एकता व भाईचारे का प्रतीक रहा है।
एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने रामलीला मैदान में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि ये बात कही। कार्यक्रम के दौरान शहीदों के परिजन, खेलों समेत विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन सेवाएं देने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि, परेड और ध्वजारोहण किया गया। एसडीएम पांवटा ने परेड की सलामी ली। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, हिमाचली लोकनृत्य, नशे की लत पर लघु नाटिका, पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस दौरान देश की रक्षा करने वाले वीर सपूतों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य छात्र स्कूल पांवटा डॉ. प्रेमपाल ठाकुर, मनीष टंडन, पंकज शकलानी, सुदर्शन भटट, मधुकर शर्मा, सुरजीत कुमार, अंश चौधरी, शहाना, राजेश कुमार, रीतू गोयल, शुभी, माया देवी, नीलम, निती, अनानिका ठाकुर, पारुल, विजय कुमार, पूजा, सुनील परमार, अजय चौहान, परमजीत सिंह, मनीष, स्नेहा, महक, अंकिता, नंदिता, अंशु, ऋतिका, जोया, कोमल, ज्योति, यामीनी, तनीषा, ईशा, रविना, कशिश, मुस्कान, रिया, शिक्षा, माही, पलक, सोनम, शिवांशी, नवनीत कौर, शानवी, भूपेंद्र सिंह व कपिल तोमर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



इस दौरान हिमोत्कर्ष संस्था सिरमौर के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, निदेशक जोगिंद्रा बैंक असगर अली, कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला, नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, समेत चयनित व मनोनीत पार्षद मौजूद रहे।
संवाद

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें