नाहन। पुलिस टीम ने नाहन में एक कार से 24 बोतलें शराब बरामद की हैं। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना सदर नाहन की टीम ने विनोद कल्याण को हरियाणा नंबर की कार से 24 बोतलें देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
संवाद