फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: देवताओं की वापसी के साथ अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले का आज होगा समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमन के लिए प्रस्तावित
विज्ञापन




प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल देव पालकियों को कंधा देकर करेंगे विदा

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। मां-बेटे के आध्यात्मिक मिलन का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला बुधवार को संपन्न होगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मेले का विधिवत समापन करके देव पालकियों को कंधा देकर विदा करेंगे। इसके साथ ही मेले में पधारे देवता अपने देव स्थलों को प्रस्थान करेंगे। इससे पूर्व कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर ऐतिहासिक रेणुकाजी झील में शाही स्नान की परंपरा को भी निभाया जाएगा।

राज्यपाल दोपहर बाद करीब दो बजे मंदिर परिसर से देव पालकियों को कंधा देकर विदा करेंगे। इसके पश्चात ऐतिहासिक रेणु मंच से क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे। रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मेले की सफलता के लिए क्षेत्र वासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पूर्ण श्रद्धा व उल्लास के साथ पारंपरिक श्री रेणुकाजी मेले का भव्य आयोजन किया गया है। मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं के साथ-साथ मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समापन समारोह के दौरान राज्यपाल मेले में लगाई गई विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वालों को सम्मानित करेंगे। सांझ ढलने से पश्चात देवघाट पर मां रेणुकाजी की महाआरती की जाएगी। रात्रि को ऐतिहासिक रेणु मंच पर संवाद थियेटर ग्रुप चंडीगढ़ के सौजन्य से भृगुवंशी भगवान परशुराम महाकथा का भव्य मंचन भी किया जाएगा।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें